उत्तराखंड

बद्रीनाथ के पास हेलीकॉप्टर हादसे का वीडियो आया सामने, छह लोगों की मौत

Badrinath Helicopter Crash: उत्तराखंड के चमोली जिले में बद्रीनाथ के पास दुर्घटनाग्रस्त हुए हेलीकॉप्टर के मलबे और घटनास्थल का वीडियो सामने आया है। इस दर्दनाक हादसे में बेंगलुरु क्राइम ब्रांच के एक इंस्पेक्टर समेत छह लोगों की मौत हुई है।

वीडियो में हादसे के बाद घटनास्थल पर चल रहा रिकवरी ऑपरेशन दिखाई दे रहा है। राहत और बचाव दल मलबे से मृतकों के शवों को बाहर निकालने की कार्रवाई में जुटे हैं।

हादसे के बाद अब जांच एजेंसियों की प्राथमिकता शवों की बरामदगी के साथ घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाना है। दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए विमान के फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर और कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर की तलाश भी जांच का अहम हिस्सा होगी। फिलहाल हादसे की वास्तविक वजह जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

रिपोर्ट – अंश श्रीवास्तव

Related Articles

Back to top button