आस्था

1 नवंबर से बदलेगा रामलला के दर्शन का समय

Ram Lalla Darshan Timings: ऋतु परिवर्तन के चलते श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में रामलला की दैनिक पूजा, आरती, भोग और दर्शन की समय-सारणी में बदलाव किया गया है। नई व्यवस्था 1 नवंबर 2026 से लागू होगी।

Ram Lalla Darshan Timings: ऋतु परिवर्तन के चलते श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में रामलला की दैनिक पूजा, आरती, भोग और दर्शन की समय-सारणी में बदलाव किया गया है। नई व्यवस्था 1 नवंबर 2026 से लागू होगी।

नई व्यवस्था के तहत अब मंदिर के पट सुबह 4 बजे खुलेंगे और रात 10 बजे बंद होंगे। वर्तमान में पट सुबह 3:45 बजे खुलते हैं और रात 10:30 बजे बंद होते हैं।

नई समय-सारणी –

सुबह 4 बजे पट खुलेगा, 4:30 से 4:40 मंगला आरती
4:40 से 6:30 बजे तक अभिषेक, श्रृंगार के लिए पट बंद
सुबह 6:30 श्रृंगार आरती, 7 बजे से दर्शन शुरू
8:00 से 8:10 बालभोग के लिए पट बंद, फिर 11:30 तक दर्शन
11:30 से 12 बजे राजभोग, 12 बजे राजभोग आरती
12:30 से 1:30 विश्राम, 1:35 से दर्शन फिर शुरू
शाम 4:00 से 4:10 बालभोग के लिए पट बंद, 6:45 तक दर्शन
शाम 7 बजे संध्या आरती
रात 8:00 से 8:30 और 9:15 से 9:30 तक भोग के लिए पट बंद
रात 9:30 शयन आरती, 10 बजे पट बंद

Back to top button