
कांग्रेस के नेतृत्व में इंडिया गठबंधन दिल्ली के रामलीला मैदान में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की इस्तीफे की मांग को लेकर रैली निकाल रही है. रामलीला मैदान में लोगों का हुजूम देखने को मिल रहा है. इस पर कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने एक्स पर वीडियो पोस्ट कर लिखा कि रैली अभी शुरू भी नहीं हुई है, रामलीला मैदान में जनसैलाब उमड़ पड़ा है.
कांग्रेस ने भी अपने अधिकारिक एक्स अकाउंट पर वीडियो पोस्ट कर लिखा कि ज्ञानेश कुमार के जाने की उल्टी गिनती और तेज हो गई है. इस बैनर में उन कटे हुए वोटर्स के नाम हैं, जिन्हें मोदी-ज्ञानू ने साजिश कर काट दिए. आज जनता इन नामों को लेकर रामलीला मैदान पहुंच रही है.
https://x.com/Jairam_Ramesh/status/2116802586452091349?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2116802586452091349%7Ctwgr%5E629d4bb29d5dd5b19113fdcff9f4f5485a15b712%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.abplive.com%2Fnews%2Findia%2Findia-alliance-rally-ramlila-maidan-crowd-jairam-ramesh-3209590
इंडिया गठबंधन की अपील
इंडिया गठबंधन ने छात्रों, युवाओं, महिलाओं, श्रमिकों और नागरिक समाज के सदस्यों से मार्च और रैली में शामिल होने की अपील की है. कुछ छात्र संगठनों ने भी कार्यक्रम को समर्थन दिया है. रामलीला मैदान में रैली में सुबह से लोग पहुंचने लगे हैं. वरिष्ठ विपक्षी नेताओं के लिए बनाए गए मुख्य मंच पर विशाल तिरंगामयी शामियाना लगाया गया है, जबकि गठबंधन की प्रदेश इकाइयों के प्रतिनिधियों के लिए अलग मंच तैयार किया गया है.
रैली में 10 लाख तक लोगों के पहुंचने की उम्मीद
PTI की रिपोर्ट के मुताबिक इंडिया गठबंधन के नेताओं ने रैली में 10 लाख तक लोगों के पहुंचने की उम्मीद जताई है, जबकि दिल्ली पुलिस का अनुमान करीब 50 हजार लोगों के जुटने का है. सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन के लिए केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों की कंपनियों के साथ 4,000 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं. रामलीला मैदान को 14 जोन में बांटा गया है. इसके अलावा 200 से अधिक सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन के जरिये निगरानी की जा रही है. रैली के मद्देनजर रविवार को सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक दिल्ली के कई हिस्सों में यातायात संबंधी पाबंदियां लागू हैं.
निर्वाचन आयोग ने आरोपों को किया खारिज
इंडिया गठबंधन SIR और कथित वोट चोरी के मुद्दे पर निर्वाचन आयोग के खिलाफ लगातार प्रदर्शन कर रहा है. विपक्षी दलों का आरोप है कि इन प्रक्रियाओं के कारण मतदाताओं के अधिकार प्रभावित हो रहे हैं. निर्वाचन आयोग इन आरोपों को खारिज करता रहा है.



