UP विधान परिषद चुनाव: सपा के पांच प्रत्याशी जीते, बीजेपी ने भी छह सीटों पर मारी बाजी
UP MLC Election Results 2026: उत्तर प्रदेश विधान परिषद की शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों की 11 सीटों के नतीजों के बाद सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी ने पांच सीटों पर जीत दर्ज की है। इस प्रदर्शन के बाद सपा के राज्यसभा सांसद धनराज नथवानी ने विजयी प्रत्याशियों को बधाई दी और इसे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की जनकल्याणकारी राजनीति पर जनता के भरोसे का प्रतीक बताया।

धनराज नथवानी ने अखिलेश यादव के नेतृत्व को सराहा
समाजवादी पार्टी के सांसद धनराज नथवानी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर सभी विजयी प्रत्याशियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने लिखा कि उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव में सपा की सफलता अखिलेश यादव के प्रेरणादायक नेतृत्व, प्रगतिशील सोच और जनकल्याण की राजनीति पर जनता के विश्वास को दर्शाती है। नथवानी ने चुनाव में समर्थन देने वाले मतदाताओं का आभार जताया। साथ ही उन्होंने समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को भी बधाई दी, जिन्होंने चुनाव के दौरान पार्टी के लिए काम किया।
सपा ने इन पांच सीटों पर दर्ज की जीत
उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव में समाजवादी पार्टी ने वाराणसी खंड शिक्षक, आगरा खंड शिक्षक, इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक, लखनऊ खंड स्नातक और वाराणसी खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों में जीत हासिल की। वाराणसी खंड स्नातक सीट से सपा के आशुतोष सिन्हा विजयी रहे। वाराणसी खंड शिक्षक सीट पर लाल बिहारी यादव ने जीत दर्ज की। आगरा खंड शिक्षक सीट से डॉ. आकाश अग्रवाल, इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक सीट से डॉ. मानसिंह यादव और लखनऊ खंड स्नातक सीट से कांति सिंह ने जीत हासिल की।
बीजेपी ने भी कई सीटों पर दर्ज की जीत
इन चुनावों में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों ने भी कई सीटों पर जीत दर्ज की। मेरठ खंड स्नातक सीट से दिनेश कुमार गोयल, लखनऊ खंड शिक्षक सीट से उमेश द्विवेदी और आगरा खंड स्नातक सीट से डॉ. मानवेंद्र प्रताप सिंह विजयी घोषित किए गए।
इसके अलावा मेरठ खंड शिक्षक सीट से श्रीचंदर शर्मा, बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक सीट से डॉ. हरि सिंह ढिल्लो और गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक सीट से ध्रुव त्रिपाठी ने जीत हासिल की। विधान परिषद की इन 11 सीटों के परिणामों के बाद उत्तर प्रदेश की राजनीति में सपा और बीजेपी के प्रदर्शन को लेकर चर्चा जारी है। वहीं, धनराज नथवानी की बधाई के साथ समाजवादी पार्टी ने अपनी जीत को पार्टी नेतृत्व और जनकल्याण की राजनीति से जोड़कर पेश किया है।