UP में गैर-यादव OBC वोट किसके साथ? SCORE सर्वे में BJP-सपा-बसपा का चौंकाने वाला आंकड़ा
यूपी चुनाव 2027 से पहले गैर-यादव ओबीसी वोट बैंक को लेकर SCORE सर्वे में चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं. कुर्मी, मौर्य, निषाद और राजभर मतदाताओं का झुकाव किस तरफ है और बीजेपी-सपा में कौन आगे है?

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की बिसात बिछने के साथ ही सत्ता का सियासी संग्राम तेज हो गया है. इस बार भी चुनावी लड़ाई सिर्फ समीकरणों तक सीमित नहीं रहने वाली है बल्कि इसमें गैर-यादव पिछड़ी जातियों (Non-Yadav OBC) का वोट बैंक निर्णायक भूमिका निभा सकता है. कुर्मी, मौर्य, कुशवाहा, शाक्य, सैनी, लोध, निषाद, राजभर, पाल, बघेल और कश्यप जैसी अति पिछड़ी जातियों को साधने के लिए बीजेपी और सपा के बीच होड़ मची है. इसी बीच SCORE के उत्तर प्रदेश ओपिनियन पोल में गैर-यादव ओबीसी मतदाताओं के रुझान को लेकर अहम आंकड़े सामने आए हैं.
SCORE सर्वे में गैर-यादव OBC किसके साथ?
समाजवादी पार्टी (SP): 29.30% वोट शेयर
आंकड़ों से स्पष्ट है कि गैर-यादव ओबीसी वोट बैंक में फिलहाल एनडीए (बीजेपी और सहयोगी दलों) को बड़ी बढ़त मिलती दिख रही है.जबकि सपा दूसरे स्थान पर बनी हुई है.
2014 से 2024 तक बदला समीकरण, अब PDA बनाम NDA की लड़ाई
उत्तर प्रदेश की राजनीति में गैर-यादव ओबीसी वर्ग को स्विंग वोटर के तौर पर देखा जाता है. 2014 से 2022 तक बीजेपी की बड़ी चुनावी जीत के पीछे इन समुदायों का मजबूत जुड़ाव एक बड़ी वजह रहा है. हालांकि 2024 के लोकसभा चुनाव में इस वोट बैंक के एक हिस्से ने विपक्ष का रुख किया था जिससे सियासी हलचल बढ़ी थी.
अब आगामी चुनावों के लिए समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव अपनी PDA रणनीति के जरिए इस सामाजिक आधार को अपने पक्ष में मजबूत करने में जुटे हैं. दूसरी ओर बीजेपी अपने पुराने सामाजिक गठबंधन को बरकरार रखने और उसका दायरा और बढ़ाने की कोशिश कर रही है ताकि गैर-यादव ओबीसी वोटों में सेंधमारी को रोका जा सके.
कितने लोगों से पूछी गई राय?
SCORE ने उत्तर प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों के 91,429 मतदाताओं से राय लेकर अपना पहला ओपिनियन पोल तैयार किया है. इसके नतीजे 25 नवंबर 2026 को जारी किए गए. सर्वे के मुताबिक, अगला राउंड 25 दिसंबर 2026 को जारी किया जाएगा.
यह सर्वे मतदाताओं की मौजूदा पसंद को दिखाता है. इसे 2027 के विधानसभा चुनाव का अंतिम नतीजा नहीं माना जा सकता.



