Life Style
Trending

UP में फिर चली तबादला एक्सप्रेस! 8 ADM, 5 SDM समेत 14 PCS अफसरों का ट्रांसफर, देखें पूरी लिस्ट

UP PCS Transfer List: यूपी में योगी सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 8 एडीएम, 5 एसडीएम समेत 14 पीसीएस अफसरों का तबादला किया है। देखें पूरी ट्रांसफर लिस्ट।

UP PCS Transfer List: उत्तर प्रदेश में एक बार फिर तबादला एक्सप्रेस (UP Transfer) चली है। योगी सरकार ने गुरुवार देर रात प्रशासनिक विभाग में बड़ा फेरबदल करते हुए आठ एडीएम, पांच एसडीएम समेत 14 पीसीएस (PCS Officers) अफसरों का तबादला कर दिया। इसके अलावा दो अपर नगर आयुक्त और एक सहायक नगर आयुक्त की जिम्मेदारियों में भी बदलाव किया गया है। शासन की ओर से जारी आदेश के बाद कई अफसरों की तैनाती बदल गई है।

तबादला सूची में कई अधिकारियों को अलग-अलग जिलों में नई जिम्मेदारी दी गई है, जबकि तीन पीसीएस अधिकारियों को मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय में विशेष कार्याधिकारी के तौर पर तैनाती दी गई है।

किस अधिकारी को कहां भेजा गया

शासन की ओर से जारी सूची के मुताबिक झांसी के अपर जिलाधिकारी रहे शिव प्रताप शुक्ल को मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय में विशेष कार्याधिकारी बनाया गया है। आजमगढ़ के अपर जिलाधिकारी रहे संजय चावला को अपर जिलाधिकारी प्रशासन झांसी की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं रायबरेली के अपर जिलाधिकारी प्रशासन रहे सिद्धार्थ को अपर जिलाधिकारी प्रशासन आजमगढ़ बनाया गया है।

गोंडा के एसडीएम रहे अशोक कुमार गुप्ता को रायबरेली का अपर जिलाधिकारी प्रशासन बनाया गया है। लखनऊ नगर निगम में सहायक नगर आयुक्त रहे विकास सिंह को एसडीएम गोंडा की जिम्मेदारी दी गई है। प्रयागराज के अपर नगर आयुक्त रहे राजीव कुमार शुक्ला को अपर जिलाधिकारी आजमगढ़ बनाया गया है।

उन्नाव के एसडीएम रहे देवेंद्र प्रताप सिंह को अपर नगर आयुक्त प्रयागराज की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं सिद्धार्थनगर के अपर जिलाधिकारी रहे गौरव श्रीवास्तव को मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय में विशेष कार्याधिकारी बनाया गया है।

इन अधिकारियों की भी बदली जिम्मेदारी

इटावा के अपर जिलाधिकारी न्यायिक रहे संदीप कुमार श्रीवास्तव को सिद्धार्थनगर का अपर जिलाधिकारी बनाया गया है। जालौन के एसडीएम रहे मनोज प्रकाश को इटावा में अपर जिलाधिकारी न्यायिक की जिम्मेदारी मिली है।

लखनऊ के एसडीएम रहे अंकित शुक्ला को कानपुर देहात का अपर जिलाधिकारी प्रशासन बनाया गया है। आजमगढ़ के अपर जिलाधिकारी रहे नरेंद्र सिंह को अपर जिलाधिकारी न्यायिक कानपुर देहात की जिम्मेदारी दी गई है।

प्रयागराज के एसडीएम रहे आत्मस्वरूप श्रीवास्तव को अपर जिलाधिकारी न्यायिक सहारनपुर बनाया गया है। वहीं लखनऊ नगर निगम के अपर नगर आयुक्त रहे अभिनव रंजन श्रीवास्तव को मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय में विशेष कार्याधिकारी के पद पर तैनात किया गया है।

UP PCS Transfer List

दो दिन पहले दो आईपीएस अफसरों का भी हुआ था तबादला

उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक फेरबदल का सिलसिला यहीं नहीं रुका। इससे दो दिन पहले बुधवार को योगी सरकार ने दो वरिष्ठ आईपीएस (IPS Transfer) अधिकारियों की जिम्मेदारियों में भी बदलाव किया था। शासन की ओर से जारी आदेश के मुताबिक अशोक कुमार सिंह को उत्तर प्रदेश नागरिक सुरक्षा का पुलिस महानिदेशक बनाया गया है, जबकि ध्रुव कांत ठाकुर से नागरिक सुरक्षा का अतिरिक्त प्रभार हटा लिया गया है।

डीके ठाकुर अब संभालेंगे सिर्फ होमगार्ड की जिम्मेदारी

1994 बैच के आईपीएस अधिकारी ध्रुव कांत ठाकुर पहले पुलिस महानिदेशक और महासमादेष्टा, होमगार्ड, उत्तर प्रदेश के पद पर तैनात थे। इसके साथ ही उनके पास पुलिस महानिदेशक, नागरिक सुरक्षा का अतिरिक्त प्रभार भी था। अब नागरिक सुरक्षा का अतिरिक्त प्रभार उनसे हटा लिया गया है और वह केवल पुलिस महानिदेशक और महासमादेष्टा, होमगार्ड, उत्तर प्रदेश के पद पर कार्य करेंगे।

वहीं 1995 बैच के आईपीएस अधिकारी अशोक कुमार सिंह इससे पहले उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड, लखनऊ में पुलिस महानिदेशक और सदस्य सचिव के पद पर तैनात थे। अब उन्हें नई जिम्मेदारी देते हुए उत्तर प्रदेश नागरिक सुरक्षा का पुलिस महानिदेशक बनाया गया है। उत्तर प्रदेश पुलिस की आधिकारिक प्रोफाइल में भी उनकी वर्तमान तैनाती डीजी नागरिक सुरक्षा के रूप में दर्ज है।

लगातार हो रहे प्रशासनिक बदलाव

अक्टूबर में उत्तर प्रदेश में अधिकारियों के तबादले और जिम्मेदारियों में बदलाव का सिलसिला लगातार देखने को मिला है। अब 14 पीसीएस अधिकारियों के ताजा फेरबदल के बाद प्रशासनिक महकमे में एक बार फिर बड़े स्तर पर जिम्मेदारियां बदली गई हैं। ताजा सूची में जिला प्रशासन के साथ-साथ नगर निगम और मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय से जुड़े पदों पर भी बदलाव किया गया है।

Related Articles

Back to top button