‘मैं तो चोर, मुर्गी चोर, बकरी चोर ठहरा…’ : ओवैसी के बयानों पर आजम खान का तंज, बोले- ‘वो महल में रहते हैं, हम गली में!’
Azam Khan:उत्तर प्रदेश की सियासत में 2027 के विधानसभा चुनावों से पहले सियासी तापमान लगातार उफान पर है। एक तरफ जहां समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज रामपुर पहुंचकर जेल में आजम खान से मुलाकात की, वहीं दूसरी तरफ एआईएमआईएम (AIMIM) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के बयानों और आजम खान के पुराने वायरल इंटरव्यू ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। ओवैसी के तीखे हमलों और उस पर आजम खान की जुबानी प्रतिक्रिया ने इस पूरे घटनाक्रम को और अधिक दिलचस्प बना दिया है, आइए जानते हैं क्या है पूरी अंदरूनी कहानी।
Azam Khan: उत्तर प्रदेश की सियासत में 2027 के विधानसभा चुनावों से पहले सियासी तापमान लगातार उफान पर है। एक तरफ जहां समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज रामपुर पहुंचकर जेल में आजम खान से मुलाकात की, वहीं दूसरी तरफ एआईएमआईएम (AIMIM) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के बयानों और आजम खान के पुराने वायरल इंटरव्यू ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। ओवैसी के तीखे हमलों और उस पर आजम खान की जुबानी प्रतिक्रिया ने इस पूरे घटनाक्रम को और अधिक दिलचस्प बना दिया है, आइए जानते हैं क्या है पूरी अंदरूनी कहानी।
2027 चुनाव से पहले यूपी की सियासत गरमाई
उत्तर प्रदेश में साल 2027 के विधानसभा चुनावों की आहट के साथ ही राजनीतिक दलों की रणनीतियां तेज हो गई हैं। इसी कड़ी में सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने आज रामपुर पहुंचकर जिला जेल में पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान से मुलाकात की और उनके परिवार से भी मिले। इस मुलाकात को चुनावी रणनीति से जोड़कर देखा जा रहा है, खासकर तब जब AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी लगातार सपा और अखिलेश यादव पर आक्रामक रुख अपनाए हुए हैं।
ओवैसी का समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला
दरअसल, हाल ही में एक इंटरव्यू में असदुद्दीन ओवैसी ने सपा प्रमुख पर कड़ा तंज कसते हुए कहा था कि “अखिलेश पांच चुनाव हार चुके हैं, उन्हें खुद थोड़ा आत्ममंथन करना चाहिए।” ओवैसी ने आरोप लगाया था कि समाजवादी पार्टी कभी नहीं चाहती कि कोई मुस्लिम नेता आगे बढ़े, वे चाहते हैं कि मुसलमान सिर्फ मूकदर्शक बनकर मतदाता बने रहें। ओवैसी ने यह भी दावा किया था कि अखिलेश यादव जेल में बंद आजम खान से तब मिलने पहुंचे, जब उन्होंने यह सवाल उठाया था कि वे कभी आजम से मिलने नहीं गए।
ओवैसी पर क्या बोले थे आजम खान?
आपको बता दें सामने आए एक पुराने वीडियो इंटरव्यू में जब पत्रकार ने आजम खान से असदुद्दीन ओवैसी के बारे में सवाल किया, तो उन्होंने अपने पुराने दिनों और ओवैसी के परिवार से जुड़े संबंधों को याद किया। आजम खान ने बताया कि वह ओवैसी के पिता के साथ अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) के माइनॉरिटी कैरेक्टर आंदोलन के दौरान साथ सफर कर चुके हैं और वे लोग बेहद साधारण तरीके से ट्रेन के थ्री-टियर कोच में यात्रा करते थे। जब पत्रकार ने पूछा कि “आप पर 114 मुकदमे हैं, जबकि ओवैसी साहब पर ऐसा कुछ नहीं है, बीजेपी के टारगेट पर सिर्फ आप ही क्यों हैं?” तो इस पर आजम खान ने अपने चिर-परिचित तंजिया अंदाज में कहा कि “मैं कम सलाहियत वाला आदमी, चोर-उचक्का। वो खानदानी आदमी हैं, इतने बड़े हैं, उन पर कायदा कैसे लागू हो?”
ओवैसी पर तंज कसते हुए उन्होंने आगे कहा कि “वो गली में रहते हैं क्या? देखा है आपने? वो महल में रहते हैं, उनके घर में बरसात में पानी भरता है क्या? मेरे परिवार पर तो 350 मुकदमे हैं, मैं तो चोर, मुर्गी चोर, बकरी चोर ठहरा, तो चोरों का तो वही अंजाम होगा जो मेरा हो रहा है।”
ओवैसी क्या ‘बी-टीम’ हैं?
जब इंटरव्यू में आजम खान से यह पूछा गया कि क्या असदुद्दीन ओवैसी भारतीय जनता पार्टी (BJP) की ‘बी-टीम’ हैं, तो उन्होंने इस आरोप को सिरे से खारिज कर दिया। आजम ने स्पष्ट रूप से कहा कि “बिल्कुल भी नहीं। उन पर यह इल्जाम बिल्कुल गलत है। मुझे यह भी मालूम है कि उनकी कोई गुप्त मीटिंग नहीं होती।” उन्होंने ओवैसी की राजनीतिक वरिष्ठता का हवाला देते हुए कहा कि वे पांच बार के सांसद हैं, उनकी एक बड़ी पार्टी है, और वे उनकी तुलना में बहुत सीनियर और पढ़े-लिखे नेता हैं।
फिलहाल, एक तरफ अखिलेश यादव की आजम खान से यह अहम मुलाकात 2027 के समीकरणों को साधने की कोशिश है, तो दूसरी तरफ ओवैसी और आजम खान के पुराने बयानों का यह वीडियो यूपी के मुस्लिम वोट बैंक की सियासत में नए कयासों को जन्म दे रहा है।



