यूपी बीजेपी की नई कार्यसमिति का ऐलान, 548 सदस्य शामिल; 30-31 अक्टूबर को लखनऊ में बैठक
UP BJP Working Committee 2026: उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने अपनी प्रदेश कार्यसमिति 2026 की घोषणा कर दी है। पार्टी की ओर से जारी सूची में 548 कार्यसमिति सदस्यों के साथ 30 स्थायी आमंत्रित और 134 विशेष आमंत्रित सदस्यों को शामिल किया गया है। इस सूची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और कई वरिष्ठ नेताओं के नाम शामिल हैं।
UP BJP Working Committee 2026: उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने अपनी प्रदेश कार्यसमिति 2026 की घोषणा कर दी है। पार्टी की ओर से जारी सूची में 548 कार्यसमिति सदस्यों के साथ 30 स्थायी आमंत्रित और 134 विशेष आमंत्रित सदस्यों को शामिल किया गया है। इस सूची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और कई वरिष्ठ नेताओं के नाम शामिल हैं।
बीजेपी की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 और 31 अक्टूबर को लखनऊ में होगी। बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के शामिल होने का कार्यक्रम बताया गया है। ऐसे में पार्टी के संगठनात्मक कामकाज और आगामी राजनीतिक तैयारियों को लेकर इस बैठक को अहम माना जा रहा है।
स्थायी आमंत्रित सदस्यों में कई बड़े नाम
बीजेपी की ओर से घोषित 30 स्थायी आमंत्रित सदस्यों की सूची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और बृजेश पाठक शामिल हैं। इनके अलावा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और पूर्व बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष मुरली मनोहर जोशी को भी जगह दी गई है। सूची में पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और मुख्तार अब्बास नकवी, केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी, बीएल वर्मा, जितिन प्रसाद, एसपी सिंह बघेल और कीर्तिवर्धन सिंह के नाम भी शामिल हैं।
इसके अलावा विनय कटियार, महेंद्र नाथ पांडेय, स्वतंत्र देव सिंह, भूपेंद्र सिंह चौधरी और रमापति राम त्रिपाठी जैसे पूर्व प्रदेश अध्यक्षों को भी स्थायी आमंत्रित सदस्य बनाया गया है। राष्ट्रीय और प्रदेश संगठन से जुड़े कई अन्य नेताओं के नाम भी इस सूची में हैं।
134 विशेष आमंत्रित सदस्य भी घोषित
पार्टी ने 134 विशेष आमंत्रित सदस्यों की सूची भी जारी की है। इसमें बेबी रानी मौर्य, गौरव भाटिया, राधा मोहन दास अग्रवाल, अरुण सिंह, नंद गोपाल गुप्ता नंदी, सुरेश खन्ना, संजय सेठ, जगदंबिका पाल, रवि किशन और साक्षी महाराज समेत कई नेताओं को शामिल किया गया है। इसके अलावा श्रीकांत शर्मा, सिद्धार्थनाथ सिंह, शलभमणि त्रिपाठी और केतकी सिंह के नाम भी विशेष आमंत्रित सदस्यों की सूची में हैं।
548 सदस्यीय कार्यसमिति में प्रदेश के कई नेता
प्रदेश कार्यसमिति में कुल 548 सदस्यों को जगह दी गई है। जारी सूची में सुरेश गंगवार, बीना भारद्वाज, सुरेश सैनी, धर्म सिंह सैनी, शेर सिंह चौधरी, गोपाल कृष्ण अग्रवाल, राकेश शर्मा, राजेश त्यागी, अभिषेक कौशिक, अंशु वर्मा और मुकेश गौतम समेत कई नेताओं के नाम शामिल हैं।
बीजेपी की इस घोषणा के बाद अब 30 और 31 अक्टूबर को लखनऊ में होने वाली बैठक पर नजर रहेगी। बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और प्रदेश संगठन से जुड़े पदाधिकारियों की मौजूदगी के बीच संगठनात्मक मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद है।



