उत्तराखंड

सीमांत क्षेत्र को बड़ी सौगात, पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज का धामी ने किया निरीक्षण

Pushkar Singh Dhami: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को पिथौरागढ़ के चंडाक स्थित बाबू जगजीवन राम मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कॉलेज में चल रहे निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की और अधिकारियों को सभी काम तय समयसीमा के भीतर अच्छी गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए।

छात्रों से की बातचीत, जाने अनुभव

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने मेडिकल कॉलेज के छात्र-छात्राओं से बातचीत की। उन्होंने विद्यार्थियों के अनुभव और सुझाव भी जाने। मुख्यमंत्री ने कहा कि मेडिकल कॉलेज का संचालन सीमांत क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने बताया कि इसी शैक्षणिक सत्र से कॉलेज में 50 MBBS सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। इससे स्थानीय युवाओं को अपने क्षेत्र में ही चिकित्सा शिक्षा हासिल करने का बेहतर अवसर मिलेगा।

सीमांत क्षेत्रों में बेहतर होंगी स्वास्थ्य सुविधाएं

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि मेडिकल कॉलेज शुरू होने से पिथौरागढ़ और आसपास के सीमांत इलाकों में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती मिलेगी। इससे क्षेत्र के लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार दूरस्थ और सीमांत क्षेत्रों तक आधुनिक और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के लिए लगातार काम कर रही है। सरकार का प्रयास है कि लोगों को इलाज के लिए दूर-दराज के क्षेत्रों में जाने की परेशानी कम हो और स्थानीय स्तर पर बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा, विधायक बिशन सिंह चुफाल और फकीर राम टम्टा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button