मनोरंजन

इस हफ्ते OTT पर मनोरंजन का डबल धमाका! ‘हनुमान अंश’ से ‘दृश्यम 3’ तक रिलीज होंगी 7 धमाकेदार फिल्में और वेब सीरीज, जानें पूरी लिस्ट

नवंबर के इस हफ्ते ओटीटी दर्शकों के लिए मनोरंजन की जबरदस्त सौगात आने वाली है। एक्शन, सस्पेंस, थ्रिलर और ड्रामा से भरपूर 7 नई फिल्मों और वेब सीरीज की रिलीज को लेकर दर्शकों में उत्साह है। जानिए कब और किस OTT प्लेटफॉर्म पर देख सकेंगे ये फिल्में और सीरीज।

नवंबर 2026 के आखिरी हफ्ते में, ओटीटी के तमाम प्लेटफॉर्म्स पर एक से बढ़कर एक फिल्मों और सीरीज की बाढ़ आ रही है. इनमें ‘हनुमान अंश’ और ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों से लेकर ‘स्वीटपी’ तक शामिल हैं. यानी इस वीक दर्शकों के पास देखने के लिए बहुत कुछ है. तो चलिए यहां इस हफ्ते ओटीटी पर रिलीज हो रही सभी फिल्मों और सीरीज पर एक नजर डालते हैं, जिन्हें आप अपनी वॉचलिस्ट में शामिल कर सकते हैं.

हनुमान अंश

हनुमान अंश एक भक्तिपूर्ण ड्रामा है, जिसे विशाल चतुर्वेदी ने लिखा और निर्देशित किया है. यह लक्ष्मण दास शर्मा के शुरुआती जीवन और उनके आध्यात्मिक बदलाव से प्रेरित है, जो बाद में नीम करौली बाबा के रूप में पूजनीय गुरु बने. इसे ब्लॉकबस्टर फिल्म को 27 नवंबर, 2026 से सोनी लिव पर स्ट्रीम कर सकेंगे.

दृश्यम: द कन्क्लूजन

अजय देवगन स्टारर दृश्यम फ्रेंचाइजी की तीसरी और आखिरी फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्ट रही है. इस फिल्म में अजय ने विजय सलगांवकर का किरदार निभाया है. तीसरे पार्ट में भी तबू, रजत कपूर, श्रिया सरन और इशिता दत्ता ने अपने-अपने किरदारों में कमबैक किया है जबकि जयदीप अहलावत और प्रकाश राज की नई एंट्री है. इसे  नेटफ्लिक्स पर 27 नवंबर से देख सकेंगे.

ढाई चाल

यह स्टूडेंट पॉलिटिकल ड्रामा मयूर भारद्वाज (गगन अरोड़ा) की कहानी है, जिसका कॉलेज की राजनीति में आना उसकी जिंदगी पूरी तरह बदल देता है. अपने दोस्तों के साथ मिलकर, वह कैंपस की आपसी प्रतिद्वंद्विता, बदलती वफादारियों और सत्ता के संघर्षों से जूझता है, और साथ ही अपने पूर्व मेंटर राघवेंद्र शर्मा (आदिल जफर खान) को चुनौती देता है. इसे जियोहॉटस्टार पर 27 नवंबर, 2026 से देख सकते हैं.

ब्लेड रनर 2099

ये साइंस-फिक्शन सीरीज कोरा (हंटर शेफर) की कहानी है, जो एक भगोड़ी है. अपने अतीत से बचने के लिए वह ‘ब्लेड रनर’ के रूप में एक नई पहचान अपना लेती है. फिर वह ओल्वेन (मिशेल योह) के साथ मिलकर काम करती है. इसे प्राइम वीडियो पर 25 नवंबर से स्ट्रीम कर सकते हैं.

 

द हंचबैक, सोल ऑफ पेरिस

1830 के पेरिस पर बेस्ड यह कहानी क्वासीमोडो (विंसेंट कैसल) की है, जो  एक पत्थर तराशने वाला कारीगर है. जब पूरे शहर में हैजे (कॉलरा) की जानलेवा महामारी फैलती है, तो उसे मेडिकल एक्सपेरिमेंट्स के लिए निशाना बनाया जाता है. अपनी गर्लफ्रेंड एग्नेस (डैफने पटाकिया) को बचाने की कोशिश के दौरान वह कई मुश्किलों में फंस जाता है. इसे  नेटफ्लिक्सपर 27 नवंबर से स्ट्रीम कर सकेंगे.

नोटबुक 90s – कादल फ्लैशबैक

यह तमिल रोमांटिक सीरीज है और ये  गौतम (मुज़म्मिल इलियास) और गायत्री (युवा) के इर्द-गिर्द घूमती है. इनकी कहानी स्कूल की एक शरारत से शुरू होती है और धीरे-धीरे पहले प्यार में बदल जाती है. इसे 23 नवंबर से सोनीलिव पर देख सकते हैं.

स्वीटपी

यह डार्क कॉमेडी थ्रिलर रियानॉन लुईस (एला पर्नेल) की कहानी है. उसने अपनी जिंदगी का ज्यादातर हिस्सा लोगों की बुलीइंग और तिरस्कार को झेलते हुए बिताया है. अपने पिता की मौत और स्कूल के दिनों में उसे परेशान करने वाले एक शख्स की वापसी के बाद, रियानॉन का सब्र का बांध टूट जाता है और उसे हत्या करने में एक अजीब सी दिलचस्पी पैदा हो जाती है. इसे जियोहॉटस्टार पर 26 नवंबर से देख सकते हैं.

Back to top button