उत्तराखंड में विकास की बयार : कुंभ 2027 के लिए खुला खजाना 496 करोड़ के फंड से चमकेगा राज्य!
Pushkar Singh Dhami: देवभूमि उत्तराखंड से एक बार फिर बहुत बड़ी और विकास कार्यों को पंख देने वाली खबर सामने आई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था, बुनियादी ढांचे और साल 2027 में होने वाले भव्य कुंभ मेले की तैयारियों के लिए लगभग 496 करोड़ रुपये की भारी-भरकम वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर दी है, आइए जानते हैं इस वित्तीय पैकेज के तहत किन-किन प्रोजेक्ट्स को हरी झंडी मिली है।
Pushkar Singh Dhami: देवभूमि उत्तराखंड से एक बार फिर बहुत बड़ी और विकास कार्यों को पंख देने वाली खबर सामने आई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था, बुनियादी ढांचे और साल 2027 में होने वाले भव्य कुंभ मेले की तैयारियों के लिए लगभग 496 करोड़ रुपये की भारी-भरकम वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर दी है, आइए जानते हैं इस वित्तीय पैकेज के तहत किन-किन प्रोजेक्ट्स को हरी झंडी मिली है।
धामी सरकार का बड़ा वित्तीय पैकेज
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था के सुचारू संचालन, बुनियादी सुविधाओं के विस्तार और आगामी कुंभ मेले की तैयारियों को युद्धस्तर पर आगे बढ़ाने के लिए लगभग 496 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। सरकार के इस बड़े कदम से राज्य के विभिन्न जिलों में विकास कार्यों को तेज गति मिलने की उम्मीद है।
1. शिक्षा व्यवस्था के लिए बड़ा फंड
मुख्यमंत्री धामी ने समग्र शिक्षा के अंतर्गत माध्यमिक एवं प्रारंभिक विद्यालयों तथा शिक्षक शिक्षा की स्थापना से जुड़े मदों में वेतन-भत्तों के लिए 445.92 करोड़ रुपये की अवशेष धनराशि मंजूर की है, जिससे शिक्षकों और शिक्षा प्रणाली से जुड़ी व्यवस्थाओं को मजबूती मिलेगी।
2. कुंभ मेला-2027 की तैयारियां शुरू
हरिद्वार में होने वाले आगामी कुंभ मेला-2027 को लेकर सरकार ने अभी से खजाने का मुंह खोल दिया है। गंगा नहर स्थित कांगड़ा घाट के विस्तारीकरण के लिए 8.43 करोड़ रुपये। कुंभ के दौरान आने वाले श्रद्धालुओं और आयोजनों के लिए किराये पर फर्नीचर व सजावटी कपड़ों की व्यवस्था हेतु 14.57 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं।
3. सड़कों का जाल और हेलीपैड निर्माण
राज्य के पहाड़ी और मैदानी इलाकों में कनेक्टिविटी बेहतर बनाने के लिए कई मोटर मार्गों और हेलीपैडों को मंजूरी मिली है।
टिहरी: जखेड़ से सुमाड़ी-कपरोली मोटर मार्ग के नवनिर्माण के लिए 2.04 करोड़ रुपये।
पिथौरागढ़: गणाई-बनकोट मार्ग से भट्टीगांव-तारसिमोली मार्ग के विस्तार व डामरीकरण के लिए 4.09 करोड़ रुपये।
देहरादून: कालसी क्षेत्र में उद्पाल्टा-उपरौली मार्ग के अनुरक्षण के लिए 1.91 करोड़ रुपये।
नैनीताल: कसियालेख-हरिनगर-अक्सोड़ा मार्ग के सुधारीकरण हेतु 3.82 करोड़ रुपये।
चंपावत: लोहाघाट-भनोली मार्ग के लिए 4.94 करोड़ रुपये।
ऊधम सिंह नगर: खटीमा में सड़क निर्माण के लिए 3.84 करोड़ रुपये।
इसके अलावा पिथौरागढ़ और ऊधम सिंह नगर में अन्य सड़कों के पुनर्निर्माण के साथ-साथ पौड़ी के रिखणीखाल और नैनीताल के डौन परेवा में नए हेलीपैड निर्माण को भी मंजूरी दी गई है।
4. पेयजल, पर्यटन और धार्मिक स्थलों का विकास
मसूरी क्षेत्र में जलापूर्ति सुधार के लिए नलकूप, पंप हाउस और राइजिंग मेन के कार्यों हेतु 3.07 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। टिहरी के प्रतापनगर में हुणेश्वर महादेव मंदिर के निकट धर्मशाला, कक्षों, शौचालयों के निर्माण और सौंदर्यीकरण के लिए 98.77 लाख रुपये मंजूर किए गए हैं। चंपावत के मूलाकोट स्थित राजकीय इंटर कॉलेज तक दीवार निर्माण और इंटरलॉकिंग टाइल्स बिछाने के लिए 46.46 लाख रुपये दिए गए हैं।
शिक्षा से लेकर सड़क और कुंभ मेले के भव्य आयोजन तक, धामी सरकार ने इन फंड्स के जरिए मास्टरस्ट्रोक खेला है। विकास की इन योजनाओं से देवभूमि के लोगों को कितनी राहत मिलती है, ये देखने वाली बात होगी।


