अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके को सशर्त जमानत मिल गई है. पुलिस ने उन्हें पीस ऑफ बॉन्ड पर साइन करने के बाद रिहा कर दिया. दिल्ली के मंदिर मार्ग स्थित थाना में SEM कोर्ट में अभिजीत दीपको पेश किया गया था. दीपके को शुक्रवार को पुलिस ने लहरा दो तिरंगा प्रदर्शन से पहले ही हिरासत में ले लिया था.
एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दीपके जमानत के बाद एनसीपी शरद पवार के प्रवक्ता अनीश गवांडे के आवास पर पहुंचे हैं. अभिजीत ने किसी तरह की बात फिलहाल मीडिया से नहीं की. वो कैमरे की तरफ हाथ हिलाते हुए नजर आए, साथ ही गुड लक का साइन बनाते दिखे.
Delhi: CJP founder Abhijeet Dipke arrives at the residence of NCP (SP) spokesperson Anish Gawande. Dipke has been granted bail subject to certain conditions. https://t.co/5WhngRDt9f
— IANS (@ians_india) October 17, 2026
दिल्ली पुलिस ने अपने बयान में क्या कहा?
अभिजीत को जमानत देने के बाद दिल्ली पुलिस ने न्यूज एजेंसी ANI को जानकारी देते हुए कहा है कि एक शांति बनाए रखने का मुचलका पर साइन करने के बाद उन्हें रिहा कर दिया.इधर, सीजेपी की लीगल हेड रत्ना सिंह ने दीपके की सुनवाई में देरी को लेकर भी चिंता जाहिर की थी. उन्होंने बताया था कि यह दोपहर 12 बजे होनी थी, लेकिन अब 3.38 बज चुके हैं. सुनवाई का अता-पता नहीं है.
मीडिया के सवालों से बचते दिखे अजिंक्य शिंदे
इसके अलावा जब सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके को जमानत के लिए सशर्त पीस ऑफ बॉन्ड पर साइन करने को लेकर पूछा तो ग्रुप के संगठन प्रभारी अजिंक्य शिंदे ने कहा कि वह आपको खुद बता देंगे. वह पिछले दरवाजे से आ रहे हैं.

