नोएडा / ग्रे0 नोएडा
Trending

किसान की आवाज ::भारतीय किसान यूनियन (बलराज) राष्ट्रीय अध्यक्ष का यथार्थ हॉस्पिटल से किसानों के लिए संदेश live देखना न भूले

हरवीर सिंह 9718976101

Noida-सैक्टर 142 शहदरा गांव मै ग्रुप 108 भूटानी बिल्डर और प्राधिकरण के विरोध मै भारतीय किसान यूनियन (बलराज) के नेतृत्व मै किसानों का अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शनिवार को 71वें दिन भी लगातार जारी रहा।

 

संगठन की महिला विंग की राष्ट्रीय अध्यक्ष रेखा सिवाल एवं प्रदेश अध्यक्ष हातम सिंह भाटी का कहना है कि चार सितम्बर को धरनास्थल पर महापंचायत का आयोजन हुआ था जिसमें उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड आदि राज्यों से किसान संगठन सम्मिलित हुए थे लेकिन प्राधिकरण व जिला प्रशासन के कोई भी अधिकारी महापंचायत मै नही पहुचें थे तो गुस्साए किसान ग्रुप 108 के गेट की ताला बन्दी के लिए रवाना हुए पुलिस-प्रशासन और किसान आमने सामने हो गए और धक्का मुक्की मै राष्ट्रीय अध्यक्ष बलराज भाटी को छाती मै चोट आई है जिसकी जानकारी यथार्थ हास्पिटल मै एक्सरे होने के बाद जानकारी हुई छाती मै चोट लगने की वजह से राष्ट्रीय अध्यक्ष बलराज भाटी को बुखार हो गया जिसके कारण आठ दिनों से यथार्थ हास्पिटल ग्रेटर नोएडा मै भर्ती चल रहे है सभी किसान भाई राष्ट्रीय अध्यक्ष बलराज भाटी के शीघ्र स्वास्थ्य होने की दुआ कर रहे जिससे किसानों के अधूरे कामों को पूर्ण रूप से हल करा सके।
संगठन के प्रदेश अध्यक्ष हातम सिंह भाटी ने बताया कि जिला प्रशासन और प्राधिकरण के अघिकारियों ने 6 सितम्बर और 8 सितम्बर को किसान और ग्रुप 108 बिल्डर की जमीन की पैमाइस टीएमसी के माध्यम से कराई गयी पैमाइस की खानापूर्ति की गई लेकिन किसानो ने भी अपनी निजी टीम के माध्यम से टीएमसी से पैमाइस कराई। जिला प्रशासन व प्राधिकरण के अघिकारियों द्वारा जो पैमाइस कराई गयी थी उसकी रिपोर्ट 10,11 सितम्बर को सार्वजनिक तौर पर देने की बात कही गई थी लेकिन प्राधिकरण व प्रशासन ने अभी तक रिपोर्ट सार्वजनिक नही की है क्यों कि अघिकारियों को पूर्ण रूप से जानकारी हो गई है कि किसान की जमीन बिल्डर के कब्जे मै है इसलिए पैमाइस की रिपोर्ट सार्वजनिक करने मै जिला प्रशासन और प्राधिकरण कतरा रहे है औेर किसान को डरा धमका कर दबाव बनाने का प्रयास किया जा रहा है कि फैसला कर लो अन्यथा मुकदमे लिख दिए जायेगें राष्ट्रीय अध्यक्ष बलराज भाटी को जैसे ही प्रशासन की इस हरकत की जानकरी प्रदेश अध्यक्ष हातम सिंह भाटी ने दी तो अस्वस्थ होने के बावजूद राष्ट्रीय अध्यक्ष बलराज भाटी का पारा चढ गया और प्रदेश अध्यक्ष हातम सिंह भाटी को आदेश दे दिए कि जिला प्रशासन और प्राधिकरण जिस तरह से किसानों का सम्मान कर रहा है उसी तरह 23 सितम्बर को उत्तर प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ का नोएडा आगमन पर किसान सेक्टर 142 धरनास्थल पर एकत्रित होकर घेराव के लिए कूच कर जोरदार स्वागत करेंगें । संगठन के पदाधिकारी सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ के घेराव के स्वागत की तैयारी मै जुट गए है।
इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला मोर्चा रेखा सिवाल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बीर सिंह भाटी, राष्ट्रीय महासचिव शौकत अली चेची, राष्ट्रीय संगठन मन्त्री यशपाल भाटी, प्रदेश अध्यक्ष हातम सिंह भाटी, प्रदेश उपाध्यक्ष गिरीश भाटी,प्रदेश सचिव श्रीपाल भाटी,पश्चिमी उत्तर अध्यक्ष संदीप भाटी, जिलाध्यक्ष रामबीर भाटी, जिलाध्यक्ष गाजियाबाद हरिराज नागर, जिलाध्यक्ष बुलन्दशहर हेमन्त पडिंत, जिलाध्यक्ष हापुड इमरान, जिला उपाध्यक्ष उधम नम्बरदार, जिलाध्यक्ष मुरादाबाद फहीम, जिलाध्यक्ष अमरोहा राशिद,जिला उपाध्यक्ष आमोद भाटी, तहसील अध्यक्ष सोविदंर भाटी, ह

Related Articles

Back to top button