राष्ट्रीय

नोएडा-दिल्ली आने-जाने वालों के लिए बड़ी खबर : DND इंटरसेक्शन पर लगेगा ताला! जानिए क्या है नया रूट?

DND intersection closure: दिल्ली-नोएडा बॉर्डर पर सफर करने वाले लाखों वाहन चालकों के लिए एक बहुत बड़ी और राहत भरी खबर सामने आई है! डीएनडी (DND) इंटरसेक्शन पर रोजाना लगने वाले भारी ट्रैफिक जाम से निजात दिलाने के लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एक जबरदस्त मास्टरप्लान तैयार किया है। जी हां दिवाली के बाद DND इंटरसेक्शन को पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा और ट्रैफिक को व्यवस्थित यू-टर्न के जरिए निकाला जाएगा। इसके साथ ही ITO फ्लाईओवर के नीचे की तस्वीर बदलने की तैयारी भी शुरू हो गई है,आइए जानते हैं इस पूरे प्लान की पूरी डिटेल।

DND intersection closure: दिल्ली-नोएडा बॉर्डर पर सफर करने वाले लाखों वाहन चालकों के लिए एक बहुत बड़ी और राहत भरी खबर सामने आई है! डीएनडी (DND) इंटरसेक्शन पर रोजाना लगने वाले भारी ट्रैफिक जाम से निजात दिलाने के लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एक जबरदस्त मास्टरप्लान तैयार किया है। जी हां दिवाली के बाद DND इंटरसेक्शन को पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा और ट्रैफिक को व्यवस्थित यू-टर्न के जरिए निकाला जाएगा। इसके साथ ही ITO फ्लाईओवर के नीचे की तस्वीर बदलने की तैयारी भी शुरू हो गई है,आइए जानते हैं इस पूरे प्लान की पूरी डिटेल।

नोएडा-अक्षरधाम आने-जाने वालों के लिए राहत

नोएडा से दिल्ली, अक्षरधाम और मयूर विहार के बीच रोजाना सफर करने वाले लाखों लोगों को अब भीषण ट्रैफिक जाम से जल्द छुटकारा मिलने वाला है। यूपी लिंक रोड (UP Link Road) पर स्थित DND इंटरसेक्शन पर लगने वाले लंबे जाम को खत्म करने के लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एक बड़ा मास्टरप्लान तैयार किया है। इस नई व्यवस्था के तहत दिवाली के बाद DND इंटरसेक्शन को हमेशा के लिए बंद कर दिया जाएगा और यातायात को व्यवस्थित यू-टर्न के जरिए डायवर्ट किया जाएगा।

दो चरणों में चल रहा है ट्रायल

इस नई व्यवस्था को जमीन पर उतारने और किसी भी तरह की तकनीकी कमी को दूर करने के लिए ट्रैफिक पुलिस चरणबद्ध तरीके से ट्रायल कर रही है।

पहला चरण: मयूर विहार स्थित स्टार सिटी मॉल के पास बने नए यू-टर्न पर फिलहाल ट्रायल जारी है। यहाँ गाड़ियों की स्पीड, ट्रैफिक के दबाव और पीक आवर्स (Peak Hours) के मूवमेंट की बारीकी से मॉनिटरिंग की जा रही है।

दूसरा चरण: अगले हफ्ते से DND इंटरसेक्शन के पास मौजूद पुराने यू-टर्न पर ट्रायल शुरू होगा। इस पुराने यू-टर्न को और अधिक चौड़ा और व्यवस्थित किया जा रहा है, ताकि भारी ट्रैफिक बिना किसी रुकावट के आसानी से मुड़ सके।

दिवाली तक इन दोनों यू-टर्न पर ट्रैफिक की निगरानी और रिपोर्ट तैयार होने के बाद DND इंटरसेक्शन को पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा।

इंटरसेक्शन बंद होने के बाद क्या होगा नया रूट?

पुराना इंटरसेक्शन बंद होने के बाद वाहन चालकों को इन नए रास्तों का इस्तेमाल करना होगा। नोएडा/DND से न्यू अशोक नगर, चिल्ला गांव, गाजीपुर, त्रिलोकपुरी या वसुंधरा एन्क्लेव जाने के लिए वाहनों को DND उतरने के बाद स्टार सिटी मॉल के पास बने नए यू-टर्न से मुड़ना होगा। न्यू अशोक नगर और त्रिलोकपुरी से DND या अक्षरधाम जाने के लिए चालकों को DND इंटरसेक्शन के पास बने पुराने (चौड़े किए गए) यू-टर्न का इस्तेमाल करना होगा।

ITO फ्लाईओवर के नीचे चमकेगी तस्वीर

आपको बता दें सिर्फ ट्रैफिक सुधार ही नहीं, बल्कि दिल्ली के सौंदर्यीकरण और प्रशासनिक मजबूती के लिए भी बड़े कदम उठाए जा रहे हैं। आईटीओ (ITO) स्थित आईपी स्टेट थाने के पास फ्लाईओवर के नीचे बरसों से खाली और गंदी पड़ी जगह को पूरी तरह संवारने की तैयारी है। लोक निर्माण विभाग (PWD) यहां अपना एक अत्याधुनिक दफ्तर बना रहा है, जहां करीब 40 कर्मचारी बैठकर पूरी दिल्ली में लगे 2 लाख से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों की लाइव निगरानी करेंगे। इसी परिसर में एक शानदार मॉडर्न कैफे और स्नैक्स कियोस्क भी खोला जाएगा, जहां 100 से अधिक लोगों के बैठने की व्यवस्था होगी। इसके साथ ही आसपास के पूरे इलाके को सुंदर पौधों और हरियाली से विकसित किया जाएगा ताकि शहर की खूबसूरती और बढ़ सके।

जाहिर है DND इंटरसेक्शन के बंद होने और नए यू-टर्न सिस्टम के शुरू होने से जहां एक तरफ जाम से जूझते लोगों का समय बचेगा, वहीं ITO के पास सौंदर्यीकरण का यह प्रोजेक्ट शहर को एक नया रूप देगा।

Related Articles

Back to top button